Sunday, September 13 2026

बाल विवाह मुक्त करने को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 13:52 PM बिहार

दरभंगा : कवच 2.0 परियोजना और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत 2 जनवरी, 2026 को एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बिहार के दरभंगा को बाल विवाह मुक्त बनाना है

इस कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी संगठन सेंटर डायरेक्ट द्वारा किया गया था



यह 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का हिस्सा था



इस अवसर पर डॉ. पूनम कुमारी और अभिजीत डे ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा और जिलाअधिकारी कौशल कुमार ,SSP जगरनाथ रेड्डी को पुष्प देकर सम्मानित किया

कार्य योजना और बाल-अनुकूल जिले बनाने के विषय पर एक प्रस्तुति दी गई परियोजना के बिहार प्रमुख अभिजीत डे ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकती है. परियोजना का मुख्य उद्देश्य बिहार को बाल विवाह मुक्त बनाना है. उन्होंने एक्शन प्लान और बाल हितैषी डिस्ट्रिक्ट बनाने के लिए प्रजेंटेशन दिया भंगूर बच्चों को चिन्हित कर उसके ऊपर कार्य करने की जरूरत है.

इस बैठक में जिला एवं सत्र न्यायधीश, जिलाधिकारी, एसएसपी एवं डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर, डालसा सेक्रेटरी एवं अन्य पदाधिकारी और 400 स्टेकहोल्डर्स और सेंटर डायरेक्ट के कार्यकर्ता उपस्थित हुए



Related Post