Saturday, April 25 2026

स्व. पण्डित ललित नारायण मिश्र के पुण्य तिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

FIRSTLOOK BIHAR 00:00 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री (रेल) एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. पण्डित ललित नारायण मिश्र की 51वीं पुण्य तिथि पर ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी इस कार्यक्रम के सम्बोधन में विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम आनन्द झा ने ललित बाबू के बिहार के विकास की प्रतिबद्धता एवं दूरदर्शिता पर अहम प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि ललित बाबू मैथिली एवं मिथिलांचल के विकास के लिए कोशी बाँध एवं रेल विस्तार सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का प्रतिपादन किया



साथ में उन्होंने छात्रों के विकास एवं गरीबी उन्मूलन के लिए ललित बाबू द्वारा किये कार्य हेतु आभार व्यक्त किया





महाविद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष कुमार ने अपने सम्बोधन में ललित बाबू के दूरदर्शी सोच बिहार बढ़कर रहेगा के तर्ज पर जन-जन को जागरूक होने का अह्वान किया एवं बिहार के विकास में पूर्ण सहयोग देकर इस दूरदर्शिता को सच कर दिखने हेतु प्रतिबद्धत्ता दोहराई

महाविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कुमार शरतेन्दु शेखर ने अपने सम्बोधन में बताया कि ललित बाबू ने छात्रों के विकास में अनेक सराहनीय योगदान किये हैं उन्होंने कोशी योजना के अंतर्गत इस क्षेत्र के सभी पिछडे सम्बर्ग के लोगों का कुशल नेतृत्व करते हुए मुख्य धारा में जोड़कर सबको उन्नति का सुअवसर प्रदान किया हम बिहार के हैं और बिहार हमारा है इस संकल्प को याद दिलाते हुए कुलसचिव ने सबको उन्नति के हर संभव प्रयास करते रहने का आ‌ह्वान किया आज भी उनके आदर्शों पर चलकर हम सबको आगे बढ़ते



Related Post