Saturday, March 07 2026

कांटी विधायक अजीत कुमार ने 12 अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच आपदा मद का चेक वितरण किया

FIRSTLOOK BIHAR 17:29 PM बिहार

कांटी/मुजफ्फरपुर : कांटी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कांटी क्षेत्र के 12 अग्निपीड़ित परिवार को आपदा मद से 12 हजार रुपये की दर से सभी को सहायता राशि की चेक प्रदान किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि अग्निकांड में जिस भी परिवार का पशु मरे हैं उन्हें अलग से मुआवजा दिया जाएगा उन्होंने मौके पर अंचल अधिकारी से कागजी प्रक्रिया पूरी कर राशि के लिए आपदा विभाग को लिखने को कहा



उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि आप को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिले मैं इसके लिए भी प्रयास करुंगा





उन्होंने अग्नि पीड़ित मीना देवी, उमेश पासवान, गुड्डू कुमार, राजेंद्र राम, रामेश्वर सहनी, मुन्नी देवी, पार्वती देवी, सीता देवी, रानी देवी, रंजीत महतो, छठिया देवी, पासपती देवी को चेक दिया इस मौके पर कांटी सीओ पिंटू कुमार, आरओ बसंत कुमार राय, प्रधान सहायक दिनेश शर्मा, लिपिक राजीव कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर रंधीर कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे



Related Post