उद्यमियों ने कहा कि प्रशासन अब न केवल उनकी समस्याओं तक पहुंच बना रहा है, बल्कि उन्हें गंभीरता से सुनकर समाधान भी सुनिश्चित कर रहा है
कई उद्यमियों ने पूर्व बैठकों में उठाए गए मुद्दों पर हुई कार्रवाई की जानकारी साझा की और इसे सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया
जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले में उद्योगों के लिए एक सुगम, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि उद्यमी बिना किसी बाधा के अपने उत्पादन कार्य संचालित कर सकें उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि औद्योगिक क्षेत्र अथवा अपनी इकाइयों से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को लिखित रूप में प्रस्तुत करें, ताकि उनका विधिवत एवं पारदर्शी समाधान किया जा सके
उन्होंने बताया कि जिला स्तर से संबंधित मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा, जबकि नीतिगत अथवा राज्य स्तर से जुड़े विषयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु राज्य सरकार को भेजा जाएगा साथ ही, की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित उद्यमियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पारदर्शिता और विश्वास का वातावरण बना रहे
संवाद कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जीएम, जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया कि प्रत्येक गुरुवार को प्राप्त आवेदनों के संधारण हेतु एक पंजी संधारित की जाए इस पंजी में प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन की स्थिति तथा लंबित मामलों का विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा, ताकि आगामी बैठकों में उनकी समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में प्राप्त मामलों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा भी की
आज के संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों ने मौखिक रूप से भी अपनी कई समस्याएं और सुझाव रखे
इनमें औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ाने सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल थे स्ट्रीट लाइट की मांग पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए वहीं सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई कि वर्तमान में सात सुरक्षा गार्ड कार्यरत हैं, फिर भी अतिरिक्त सुरक्षा के लिए स्थानीय थाना प्रभारी को अगली बैठक में शामिल करने तथा नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया
जिलाधिकारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास से जुड़े कई कार्य पहले से प्रगति पर हैं तथा कुछ कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं उन्होंने सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो और उनके प्रोडक्शन यूनिट का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहे
उन्होंने कहा कि उद्योगों का सुचारु संचालन न केवल जिले की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे स्वयं प्रत्येक सप्ताह आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे
अंत में जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सरकार उद्योगों और उद्यमियों के विकास, रोजगार सृजन, युवाओं के कौशल विकास और समग्र विकास की अवधारणा को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
जिला प्रशासन और उद्यमियों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग से निश्चित रूप से मुजफ्फरपुर में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और जिला विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा