Saturday, March 07 2026

गरीबों को सम्मान मिले यही मेरा अभिनंदन है : अजीत कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 17:24 PM बिहार

क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने कहा कांटी हाई स्कूल से बहादुरपुर मार्ग में अधूरे जर्जर सड़क का करवाएंगे जल्द निर्माण

कांटी : कांटी नगर परिषद क्षेत्र के तिवारी टोला - गोसाई टोला के विषहर स्थान के समीप स्थानीय लोगों ने रविवार को नवनिर्वाचित विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार का अभिनंदन व सम्मान किया इस दौरान अपने संबोधन में विधायक अजीत कुमार ने कहा कि गरीबों को सम्मान मिले यही मेरा अभिनंदन है उन्होंने कहा कि कांटी- मड़़वन के महान मतदाता मालिकों ने अपना आशीर्वाद देकर चुनाव जीताया यह मेरे लिए सबसे बड़ा अभिनंदन है



इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कांटी हाई स्कूल से तिवारी टोला भाया गोसाई टोला होते हुए बहादुरपुर पथ मार्ग में जर्जर अधूरे सड़क के निर्माण करवाने की मांग की साथ ही मलंग स्थान के समीप विवाह भवन, तिवारी टोला विद्यालय का भवन निर्माण कराने , शैलेश स्थान, ब्रह्मस्थान के जिर्णोद्धार व आंगनबाड़ी भवन के निर्माण करवाने की मांग किया ,जिस पर उन्होंने सभी मांगों को पूरा करने की बात कहा



उन्होंने मौके से ही दूरभाष पर कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार से बात कर कांटी हाई स्कूल से बहादुरपुर जाने वाले मार्ग में अधूरे सड़क के मामले की जानकारी विस्तार से मांगा क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया की बड़ी जल्द इस मार्ग में अधूरे सड़क की निर्माण करवाएंगे वही, कई लोगों ने बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान का लाभ दिलवाने, जीविका से 10 हजार रुपये नही मिलने समेत कई अन्य समस्या को रखा , जिस पर उन्होंने जल्द ही संबंधित पदाधिकारी से बात कर सभी समस्याओं की निदान करवाने की बात को कहा उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से कहा कि कांटी व मड़वन के सभी विभागों में जनता के कार्य तेजी से हो रही है अगर कहीं भी किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो सीधे हमे जानकारी दे, हम उसका निदान त्वरित करायेंगे

इस मौके पर स्थानीय पार्षद रामकुमार मोनू, राममोहन पासवान, नगर पार्षद ईनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, पार्षद प्रतिनिधि शंकर महतो, विनोद सहनी, पूर्व पार्षद श्रीराम पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता नवल किशोर उर्फ पप्पू गुप्ता, गौरी तिवारी, मदन प्रसाद कुशवाहा, रामनरेश प्रसाद, राजेंद्र भगत, रामदेव भगत, रामनाथ प्रसाद, चंदन साह, विशाल कुमार, शिवम कुमार, नितेश कुमार उर्फ छोटू, मोहन कुमार व रामबचन पासवान समेत स्थानीय सैकड़ो की संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवाएं भी मौजूद थे



Related Post