बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी संबंधित विभाग पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें, ताकि इन्हें शीघ्र ही जनहित में समर्पित किया जा सके
बैठक के दौरान मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत चांदनी चौक (एनएच-28) से बखरी (एनएच-57) पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की समीक्षा की गई पथ निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित इस योजना के लिए 89.77 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है सड़क की कुल लंबाई 7.65 किलोमीटर है बैठक में अवगत कराया गया कि कार्य प्रगति पर है और शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया
जिले के पूर्वी भाग में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण की भी समीक्षा की गई बैठक में बताया गया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), मुजफ्फरपुर द्वारा योजना के एलाइनमेंट को लेकर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है जिलाधिकारी ने सर्वे का कार्य पूर्ण कर नियमानुसार जल्द कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया
इसके अतिरिक्त एनएच-122 गोबरसही चौक से माड़ीपुर पावर हाउस चौक तथा रामदयालु नगर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच पथ सहित आरओबी निर्माण कार्य की समीक्षा की गई यह योजना बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित की जा रही है, जिसके लिए 16,768.20 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है पहुंच पथ एवं आरओबी की कुल लंबाई 1372.266 मीटर है समीक्षा के दौरान पाया गया कि गोबरसही चौक से माड़ीपुर पावर हाउस चौक के बीच आरओबी निर्माण हेतु एजेंसी का चयन कर लिया गया है तथा सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हो चुका है वहीं रामदयालु नगर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण को एनएच-122 अंतर्गत मुजफ्फरपुर–बरौनी फोरलेनिंग परियोजना में समाहित कर NHAI द्वारा डीपीआर तैयार कर ली गई है जिलाधिकारी ने विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया
सबहा चौक से मरीचा पथ के निर्माण कार्य की समीक्षा में बताया गया कि ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पूर्वी द्वारा इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है 30.02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 14.38 किलोमीटर है, जिसमें से 60 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है
जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता एवं मानक पर ध्यान देने तथा जल्द पूरा करने का निर्देश दिया
वहीं सोडा गोदाम से चंदवारा बांध के बीच उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के पहुंच पथ तथा जेल चौक से खुदीराम बोस चिता स्थल तक सड़क निर्माण कार्य (फेज-1 एवं फेज-2) की भी समीक्षा की गई बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित इस योजना के लिए 12,093.11 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है फेज-1 अंतर्गत पहुंच पथ का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण है और शीघ्र ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी फेज-2 का कार्य भी प्रगति पर है