इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी - मड़वन के हर घर के लोगों को जदयू के सदस्यता हम सब दिलाना है, वैसे कांटी व मड़़वन के हर घर के लोगों को सदस्यता दिलाने के लिए हमारे कार्यकर्ता साथी जोर-जोर से लगे हैं, हम उनके बाल पर लक्ष्य पूरा करेंगे
विधायक अजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र के 176 गांव में हर मतदान केंद्र पर हम सक्रिय कार्यकर्ता बनाएंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की 11 जनवरी तक सदस्यता अभियान पूरा करें ले
इस मौके पर उन्होंने पंचायत स्तरीय प्रभारी का भी गठन किया जिसमें नगर परिषद कांटी से पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, वीरपुर से सुरेंद्र सिंह , सदातपुर से हीरालाल उर्फ मंकु पाठक, पानापुर हवेली से पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, रामनाथ धमौली पूर्वी से मनमोहन सिंह, गोदाई से अमरेश कुमार, वीरपुर से सुरेंद्र सिंह , शाहपुर से अनिल शाही, लसगरिपुर से अशोक कुमार सिंह, शेरूकाही से साकेत रमन पांडे, मानिकपुर से राजकिशोर पासवान, साइन से सुमन कुमार सिंह , बहुआरा से पवन कुमार , बकटपुर से रामनरेश सिंह , मणिफुलकाहा से सरोज कुमार, रामनाथ धमौली पश्चमी से प्रभात कुमार त्रिपाठी को बनाया गया
इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, मुखिया इंद्र मोहन झा, ज्ञान कौशिक होरिल,पंडित शंभूनाथ चौबे, जदयू नेत्री प्रोफेसर संगीता कुमारी, अंजू कुमारी समेत साकेत रमन पांडे, शिवेंद्र ठाकुर , पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, रोहन कुमार उर्फ बंटी शाही, नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम , नंदन महतो समेत अन्य मौजूद थे