Saturday, March 07 2026

कांटी नगर परिषद में भारी वाहनों पर रोक के निर्देश, आरओबी निर्माण में अनियमितता की जांच शुरू

FIRSTLOOK BIHAR 04:25 AM बिहार

कांटी/ मुजफ्फरपुर : नगर परिषद कांटी क्षेत्र में भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन को बंद कराने और यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने की दिशा में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है कांटी विधायक व पूर्व मंत्री अजीत कुमार द्वारा इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर मांग किए जाने के बाद डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी को पत्र जारी किया है डीएम ने पत्र में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और तीन दिनों के भीतर की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया है





विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि नगर परिषद कांटी में लगातार भारी वाहनों के परिचालन से क्षेत्र का वातावरण अत्यधिक प्रदूषित हो रहा है



इससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है इसके अलावा यातायात जाम की समस्या के कारण जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है

इधर, कांटी रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप को लेकर भी विधायक ने पूर्व में जिलाधिकारी से शिकायत की थी इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है

प्रशासनिक स्तर पर जारी इन निर्देशों से जल्द ही कांटी को भारी वाहनों की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारु होगी



Related Post