Friday, March 06 2026

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

FIRSTLOOK BIHAR 04:41 AM बिहार

सीतामढ़ी : सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को जिलाधिकारी रिची पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक करेगा

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना है



सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है



उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन रक्षक है, जिसे केवल चालान के डर से नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपनाया जाना चाहिए जिलाधिकारी ने आमजनों से अपील की कि वे तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमीए लाई जा सके

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिला परिवहन कार्यालय, सीतामढ़ी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले भर में जागरूकता अभियान, प्रचार-प्रसार एवं नियमों के पालन हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग आमजनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है हमारा उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई से अधिक लोगों में सुरक्षित व्यवहार विकसित करना है कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री बृजकिशोर पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार, जिला परिवहन कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी, मोटरयान निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे



Related Post