Saturday, March 07 2026

सीतामढ़ी डीएम ने नागरिकों से मुलाकात गंभीरता से सुनी समस्या

FIRSTLOOK BIHAR 04:49 AM बिहार

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी रिची पांडेय ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना उन्होंने प्रत्येक मामले पर विस्तृत जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पष्ट निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी किसी भी शिकायत में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी



सभी अधिकारी समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें और लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें



उन्होंने आम नागरिकों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के संवेदनशील और सकारात्मक समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है



Related Post