सीतामढ़ी : सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने, उनके सतत अनुश्रवण,राज्य में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश के आलोक में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच की गई उक्त जांच जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा किया गया मुख्य रूप से प्रखंड एवं पंचायत में संचालित स्वास्थ्य सुविधाएं,हर घर नल का जल,प्रखंडों में संचालित आरटीपीएस केंद्र, पंचायत में संचालित आरटीपीएस केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया
निर्देशानुसार निरीक्षण प्रतिवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा
तत्पश्चात तीन दिन के अंदर प्रतिवेदन जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगाप्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी