जिलाधिकारी ने ठंड से सुरक्षा के उद्देश्य से अब तक जिले में कुल 5182 कंबलों का वितरण गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कराया है
यह कंबल वितरण अभियान जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से संचालित किया जा रहा है इसके तहत अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं और जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन्हें कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है खासकर फुटपाथों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले असहाय लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है
इसके साथ ही शीतलहर से बचाव के लिए जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है रैन बसेरों, चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय ठंड से राहत मिल सके संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां भी आवश्यकता हो, वहां तुरंत अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी तथा अपर समाहर्ता राजस्व को ठंड से संबंधित सभी राहत कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने का स्पष्ट निर्देश दिया है अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को ठंड से बचाव के साधनों से वंचित न रहना पड़े
जिलाधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ठंड के अत्यधिक प्रभाव के कारण शैक्षणिक गतिविधियों को बंद करने का निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों को ठंड से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके
जिलाधिकारी ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतें, जरूरतमंद व्यक्तियों की जानकारी प्रशासन को दें और संवेदनशील होकर असहाय लोगों की सहायता करें जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ठंड के इस दौर में राहत एवं सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में तत्पर है