Saturday, March 07 2026

पूर्व मंत्री स्व नवल किशोर सिंहा की 104वीं जयंती मनाई

FIRSTLOOK BIHAR 04:19 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा, पूर्व सांसद एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय नवल किशोर सिन्हा की 104वीं जयंती पर स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर चतुर्थ स्मृति व्याख्यान का आयोजन हुआ, जिसका विषय बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम एवं उसके निहितार्थ रहा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. आर्य प्रिय ने विषय पर विस्तार से विचार रखे



आयोजन डेमोक्रेटिक अलायंस ऑफ टीचर्स एवं साईं एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा किया गया



वक्ताओं ने कहा कि चुनाव परिणाम समाज के बदलते राजनीतिक रुझान, विकास की प्राथमिकताओं और लोकतंत्र में जनता के विश्वास को दर्शाते हैं विधायक बेबी कुमारी सहित अन्य वक्ताओं ने राजनीति में नैतिकता, शिक्षा, रोजगार और महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया अंत में स्वर्गीय नवल किशोर सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ



Related Post