मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में थाने से ट्रक की चोरी हो गई है बताया जा रहा है कि GST चोरी के आरोप में टीम ने करवाई कर दो ट्रक को जब्त करके इसको थाने के हवाले कर दिया थाअब दोनो ही जब्त ट्रक गायब हो गए
जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है
मामला मोतीपुर थाना परिसर का है
दरअसल यह मामला मोतीपुर थाने की है जहां पर बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस की कड़ी सुरक्षा और अभिरक्षा के बीच से जी एस टी चोरी के मामले में जप्त किए गए दो ट्रक रहस्यमयी ढंग से अब गायब हो गए हैं वही थाने के भीतर से ट्रकों के चोरी होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई हैबताया जा रहा है कि बीते 30 दिसंबर को GST विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर से उत्तर प्रदेश जा रहे माल लदे तीन ट्रकों को पकड़ा था जिसके बाद विभाग ने तीनों ट्रकों को जप्त कर लिया और मोतीपुर थाना को सौंप दिया था
वही पूरे मामले में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि GST विभाग द्वारा सौंपे गए तीन ट्रकों में से दो के गायब होने की पुष्टि हुई है उन्होंने कहा और प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि ट्रक के मालिक और ड्राइवरों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है और ट्रकों को लेकर फरार हो गए हैं मामले में जांच की जा रही है