Saturday, March 07 2026

मुजफ्फरपुर जिले के युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया

FIRSTLOOK BIHAR 06:15 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है जिले से मोहम्मद रेहान अहमद, प्रिया स्नेहा, दीपक गुप्ता, आदित्य सौरव एवं पूजा भार्गव का चयन Viksit Bharat Challenge Track के अंतर्गत हुआ है

इस चयन के माध्यम से उन्हें आगामी Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) में विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा





ये सभी प्रतिनिधि 9 से 12 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे





राष्ट्रीय युवा महोत्सव (NYF) वर्ष 1995 से स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) के उपलक्ष्य में आयोजित होता आ रहा है वर्ष 2025 से इसे पुनर्संरचित कर Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) के रूप में रूपांतरित किया गया है, जो युवाओं को नेतृत्व, नीति संवाद, राष्ट्रीय लक्ष्यों एवं दृष्टि 2047 में सहभागी बनाने का प्रमुख मंच है 29वां NYF-VBYLD-2026 युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 15–29 आयु वर्ग के युवा शामिल हो रहे हैं

चयनित प्रतिभागियों में से पूजा भार्गव, जो सकरा प्रखंड से MY Bharat Youth Volunteer हैं, का चयन आत्मनिर्भर भारत – Make in India, Make for the World थीम के अंतर्गत हुआ है अपने चयन पर उन्होंने कहा: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में मेरा चयन केवल एक उपलब्धि नहीं बल्कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और धैर्य की जीत है

मेरा चयन ‘आत्मनिर्भर भारत: Make in India, Make for the World’ थीम के लिए हुआ है और मुझे विश्वास है कि जिस राष्ट्र को ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:’ जैसा श्लोक सही विश्लेषण करता हो, उस भारत को नारी आत्मनिर्भर भारत के पटल पर नई ऊँचाई पर पहुँचा सकती हैं जब हमारा कार्य सिर्फ देश के लिए नहीं बल्कि विश्व पटल पर चमकता दिखे, तभी भारत वास्तविक रूप से आत्मनिर्भर बनता है

Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) के अंतर्गत राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधिमंडलों के चयन हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जो चार प्रमुख ट्रैकों सांस्कृतिक एवं नवाचार ट्रैक, विकसित भारत चैलेंज ट्रैक डिज़ाइन फ़ॉर भारत ट्रैक, सामाजिक उपयोग हेतु हैक ट्रैक में संचालित हुए

इन ट्रैकों के आधार पर बिहार राज्य से चयनित 72 युवाओं का प्रतिनिधिमंडल 8 जनवरी 2026 को नई दिल्ली पहुँचा, जहाँ वे आगामी National Youth Festival – VBYLD 2026 में भाग लेंगे

यह कार्यक्रम जनवरी 2026 में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे देश से प्रतिभागी नेतृत्व, संवाद एवं नीति-संबंधी विषयों पर विचार साझा करेंगे

बिहार के चयनित प्रतिभागी अब उपर्युक्त ट्रैकों के अंतर्गत निर्धारित विषयों पर राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार, प्रस्तुतियाँ एवं नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे इस प्रक्रिया का उद्देश्य युवाओं को Viksit Bharat @2047 के परिप्रेक्ष्य में जोड़ते हुए नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय सहभागिता एवं सृजनात्मक विचारों को प्रोत्साहित करना है

Related Post