Saturday, March 07 2026

बाल संरक्षण से जुड़े हितधारको के साथ समन्वय बैठक

FIRSTLOOK BIHAR 17:30 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : JUST RIGHTS FOR CHILDREN परियोजना के अंतर्गत शनिवार को निर्देश संस्था के सहयोग से निर्देश कार्यालय मझौलिया मुजफ्फरपुर के सभागार में बाल संरक्षण यथा बाल विवाह, बाल तस्करी से जुड़े हितधारकों की बैठक आयोजित की गई यह बैठक 100 दिवसीय जागरुकता अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत, जैसे विषयों पर आयोजित हुई कार्यक्रम का प्रारंभ आए हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रजलित कर किया गया



तत्पश्चात निर्देश संस्था के सचिव डाॅक्टर सत्येन्द्र कुमार द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया | JUST RIGHTS FOR CHILDREN परियोजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी निर्देश संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार द्वारा दी गई



तत्पश्चात आए हुए हितधारकों द्वारा बाल विवाह एवं बाल तस्करी जैसे मुद्दों पर समस्या एवं समाधान पर बारीकी से बताया गया आज के कार्यक्रम में बाल संरक्षण से जुड़े हितधारकों में संजीव कुमार, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, मोहम्मद सफदर अली, सदस्य बाल कल्याण समिति, राकेश कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, अधीक्षक, बाल गृह, एवं प्रवेक्षण गृह, जिला प्रोग्राम कार्यालय, RPF,GRP, जीविका, बाल परियोजना कार्यालय के प्रतिनिधि के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि तथा परियोजना एवं संस्था के प्रतिनिधि इत्यादि लोग भाग लिय

कार्यक्रम का संचालन परियोजना के आमोद कुमार, कानूनी सलाहकार एवं बाल विवाह पर सपथ ग्रहण परियोजना के टीम लीडर पिंकी कुमारी द्वारा कराते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया



Related Post