मेरा युवा भारत और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में पटना में संपत्त चौक स्थित द ईगल व्यू प्रशिक्षण केंद्र पर 105 स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण का तीसरा दिन संपन्न हुआ प्रशिक्षण के तीसरे दिन बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव वारिस खान प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर स्वयंसेवकों को करवाए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और स्वयंसेवकों के अनुशासन की भी सराहना की उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को युवा आपदा मित्र का प्रशिक्षण दे रही है ताकि आपदा जोखिम को कम किया जा सके
साथ ही सभी अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भेजे गए टीम ने लघु फिल्म भी रिकॉर्ड किया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने भूकंप का मॉकड्रिल किया इसमें राहत व बचाव दल, प्राथमिक चिकित्सा दल सहित अलग अलग समूह बनकर स्वयंसेवकों ने ड्रिल किया इसमें प्रथम टीम कमांडर के रूप में चंदन कुमार और द्वितीय कमांडर के रूप में आशीष कुमार ने सभी दलों को निर्देश देकर ड्रिल को सफल बनाया प्राथमिक चिकित्सा दल में कृष्णा कुमार, प्रिंस कुमार, सरजीत कुमार, सांविका, शुभम रानी, अनुप्रिया सहित अन्य स्वयंसेवक तो वहीं राहत व बचाव दल में संचित कुमार, राहुल कुमार और अन्य लोग थे
परियोजना पदाधिकारी भावना ने सभी स्वयंसेवकों को युवा आपदा से संबंधित जानकारी दी और मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना
ज्ञात हो कि यह प्रशिक्षण 7 जनवरी से प्रारंभ हुआ है जो 13 जनवरी तक चलेगा