Saturday, March 07 2026

नवनियुक्त सीएचओ का परिवार नियोजन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

FIRSTLOOK BIHAR 17:45 PM बिहार

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था तथा परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा समुदाय स्तर पर परिवार कल्याण सेवाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से बोखरा, नानपुर, मेजरगंज तथा बैरगनिया के कुल तीस नव-नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया इस प्रकार चार बैच में 120 नव नियुक्त सी एच ओ का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में परिवार नियोजन, परामर्श कौशल, जन आरोग्य समिति और फाइलेरिया नियंत्रण को केंद्र में रखते हुए अधिकारियों का क्षमतावर्धन किया गया



कार्यक्रम के डी पी सी दिनेश कुमार ने नव- नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया



प्रशिक्षक के तौर पर पिरामल फाउंडेशन के दुर्गा प्रसाद सिंह, विवेक कुमार एवं एंटनी जोसफ तथा पी एस आई इंडिया से विनय कुमार सिंह तथा अनुज मिश्रा आदि ने तकनीकी सहयोग दिया सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके माध्यम से ही सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं परिवार नियोजन और फाइलेरिया उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया गया, जबकि जिला कार्यक्रम समन्वयक दिनेश कुमार के साथ तकनीकी एवं रणनीतिक सहयोग पीरामल फाउंडेशन और पीएसआई इंडिया द्वारा प्रदान किया गया प्रशिक्षण के दौरान पिरामल फाउंडेशन जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार भी मौजूद रहे



Related Post