Saturday, March 07 2026

सीतामढ़ी डीएम ने सीएम के प्रगति यात्रा में घोषित योजनाओं की समीक्षा की

FIRSTLOOK BIHAR 17:48 PM बिहार

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी, सीतामढ़ी रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई बैठक के दौरान गत वर्ष प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप, विहित गुणवत्ता के साथ एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए



उन्होंने कहा कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता, गुणवत्ता से समझौता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा



बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, उद्योग, ग्रामीण कार्य विभाग (आरसीडी), पथ निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी), बागमती प्रमंडल, नगर निगम, ग्रामीण विकास विभाग, भवन प्रमंडल सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए एवं लंबित कार्यों में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया अवैध खनन से संबंधित लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित माइनिंग इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार लगाई तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन पर पूर्णतः रोक लगाई जाए उन्होंने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों एवं एजेंसियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए साथ ही माइनिंग प्लान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजनों को जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया जिलाधिकारी ने इस संबंध में पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि इस दिशा में किसी भी प्रकार की उदासीनता न बरती जाए तथा खनन एवं परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई की जाए उन्होंने खनन विभाग को यह भी निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित 37 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में तेजी लाई जाए बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक लगभग 16 करोड़ रुपये की ही राजस्व वसूली हो सकी है बैठक में माननीय मुख्यमंत्री की संभावित सीतामढ़ी यात्रा को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों, समन्वय एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ब्रजकिशोर पांडेय, वरीय उपसमाहर्ता मोहम्मद युनुस अंसारी एवं मो. इस्लाम, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विशाल कुमार सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए

Related Post