Saturday, March 07 2026

जिलाधिकारी के नेतृत्व में किसान निबंधन एवं ई-केवाईसी में जिला ने रचा नया कीर्तिमान, मुजफ्फरपुर बना राज्य का नंबर-1 जिला

FIRSTLOOK BIHAR 00:25 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी के नेतृत्व में किसान निबंधन एवं ई-केवाईसी में जिला ने रचा नया कीर्तिमान, मुजफ्फरपुर बना राज्य का नंबर-1 जिला, 173% उपलब्धि के साथ लक्ष्य से अधिक 19957 किसानों का हुआ निबंधन
जिलाधिकारी की लगातार सख्ती, मानिटरिंग एवं प्रशासनिक सक्रियता रंग लाई, विशेष अभियान में 95351 निबंधन, 110000 ई केवाईसी के रिकॉर्ड आंकड़े के साथ जिला की ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि रही

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अभियान में भी मुजफ्फरपुर ने बनाया नया कीर्तिमान, राज्य में शीर्ष स्थान

सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध, पारदर्शी और निर्बाध रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के नेतृत्व में चलाया गया छ: दिवसीय विशेष किसान निबंधन एवं ई-केवाईसी अभियान मुजफ्फरपुर जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया है इस अभियान के तहत पूरे राज्य में किसानों के निबंधन के मामले में मुजफ्फरपुर जिला प्रथम स्थान पर रहा



राज्य स्तर पर जिले को 11408 किसानों के निबंधन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 19957 किसानों का सफलतापूर्वक निबंधन किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक है



यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सक्रियता, अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिबद्धता तथा किसानों की जागरूक भागीदारी का परिणाम है

जिलाधिकारी ने इस अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया था कि वे पूरी तत्परता, गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किसानों के हित में कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वाकांक्षी योजना से जुड़ सकें जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों और सतत निगरानी का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला 173 प्रतिशत की उपलब्धि के साथ मुजफ्फरपुर जिला में आज भी एक दिन में 19920 किसानों का निबंधन कर राज्य स्तर पर अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार अंतिम दिन भी अपने विजय का परचम लहराता रहा अब तक कुल 95351 किसानों का निबंधन हुआ है तथा 110000 किसानों का ई केवाईसी किया गया है

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े आंकड़े

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर जिले पमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 3,59,827 किसान आच्छादित हैं इनमें से अब तक 63221 किसानों का निबंधन किया गया विशेष अभियान के दौरान आज एक दिन में 9588किसानों का निबंधन किया गया, जो प्रशासनिक तत्परता का प्रमाण है वहीं, आज कुल 17,714 किसानों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की गई

निबंधन और ई-केवाईसी की यह तेज रफ्तार यह सुनिश्चित करती है कि पात्र किसानों को योजना की किस्तें बिना किसी तकनीकी बाधा के समय पर मिल सकेंगी

जिलाधिकारी की लगातार समीक्षा तथा निगरानी रंग लाई तथा जिला को दिलाया गौरवपूर्ण एवं किसानों के हितों एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन करने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के प्रति जिलाधिकारी की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के कारण फील्ड में अधिकारियों एवं कर्मियों को सक्रिय रखने से लेकर उनकी रिपोर्टिंग एवं मॉनिटरिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री तथा ई केवाईसी की प्रणाली को एक्टिव बनाए रखा गया इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा प्रथम चरण के इस विशेष अभियान में अंचलाधिकारी राजस्व अधिकारी राजस्व कर्मी ,कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार के साथ प्रतिदिन के संपादित कार्यों, आ रही समस्याओं की लगातार समीक्षा की जाती रही साथ ही इस अभियान में अपर समाहर्ता से लेकर अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को लगाया गया तथा निगरानी की सतत एवं प्रभावी प्रणाली विकसित की गई इसके फलस्वरुप जिला में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री का काम प्राथमिकता के आधार पर राज्य स्तर पर शानदार उपलब्धि के साथ संपादित किया गया जिला पदाधिकारी की किसानों के प्रति सहानुभूति, संवेदना , गंभीरता तथा पूरे टीम का फार्मर रजिस्ट्री कार्य के प्रति सक्रियता एवं तत्परता के दम पर जिलाधिकारी ने मुजफ्फरपुर जिला को राज्य स्तर पर गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कराते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान का अभियान लगातार जारी रखा इस अभियान के अंतिम दिन भी मुजफ्फरपुर जिला ने 173 प्रतिशत की शानदार उपलब्धि के साथ जिला का विजय का परचम लहराया

जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने इस अभियान में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए आगे भी किसानों के हित में फार्मर रजिस्ट्री एवं ई केवाईसी सहित अन्य कार्यों के प्रति सक्रिय एवं तत्पर होकर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी है

साथ ही दूसरे चरण के तहत आगामी 18 जनवरी से 21 जनवरी तक होने वाले फार्मर रजिस्ट्री एवं ई केवाईसी अभियान के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया उन्होंने अपर समाहर्ता राजस्व एवं जिला कृषि पदाधिकारी को फार्मर रजिस्ट्री एवं ई केवाईसी कार्य को सतत एवं प्रभावी रूप से जारी रखने तथा आगामी अभियान के लिए भी पूरी तैयारी पूर्व से ही सुदृढ़ रूप से कर लेने को कहा है

राज्य स्तर पर निरंतर समीक्षा

इस अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य स्तर पर मुख्य सचिव द्वारा प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जाती रही रविवार को इस चरण का अंतिम दिन रहा वहीं, अभियान का दूसरा चरण 18 जनवरी से प्रारंभ होकर 21 जनवरी तक चलेगा

Related Post