सीतामढ़ी : कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने देर रात सीतामढ़ी शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर ठंड से प्रभावित जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का विशेष रूप से जायजा लिया
उन्होंने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, अलाव की समुचित व्यवस्था, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर स्टेशन अधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
साथ ही यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया
इस अवसर पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग लालकृष्ण राय, उप नगर आयुक्त कुलदीप कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे