इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि कांटी - मड़वन के हर घर के लोगों को जदयू के सदस्यता दिलाना है, इस अभियान को गति देने के लिए हमारे ऊर्जावान व निष्ठावान कार्यकर्ता साथी काफी जोर- शोर से लगे हुए हैं, हम साथियों के बल पर एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे
विधायक अजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र के 176 गांव में हर मतदान केंद्र पर हम सक्रिय कार्यकर्ता बनाएंगे उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की जल्द ही अंतिम रूप देकर इस कार्य को पूर्ण करेंगे इस मौके पर उन्होंने इस कार्य को गति देने के लिए गठित पंचायत स्तरीय प्रभारी से बारीकियों से इस कार्य की प्रगति की जानकारी ली एवं इसकी गहन समीक्षा किया
इस मौके पर जदयू के महिला जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी, जदयू कांटी प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जदयू के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संगीता देवी , मड़वन के अध्यक्ष शीला देवी, मुखिया इंद्र मोहन झा, नगर परिषद कांटी से प्रभारी सह पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, वीरपुर से सुरेंद्र सिंह , सदातपुर से हीरालाल उर्फ मंकु पाठक, पानापुर हवेली से पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, रामनाथ धमौली पूर्वी से मनमोहन सिंह, गोदाई से अमरेश कुमार, शाहपुर से अनिल शाही, लसगरिपुर से अशोक कुमार सिंह, शेरूकाही से साकेत रमन पांडे, मानिकपुर से राजकिशोर पासवान, साइन से सुमन कुमार सिंह , बहुआरा से पवन कुमार , बकटपुर से रामनरेश सिंह , मणिफुलकाहा से सरोज कुमार, रामनाथ धमौली पश्चमी से प्रभात कुमार त्रिपाठी समेत रोहन कुमार उर्फ बंटी शाही, नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम , नंदन महतो, प्रभाकर कुशवाहा, सुमन पंडित समेत अन्य मौजूद थे