Saturday, March 07 2026

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – मु़ज़फ़्फ़रपुर के माय भारत के युवा ले रहे प्रशिक्षण

FIRSTLOOK BIHAR 01:07 AM बिहार

पटना : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में ईगल व्यू प्रशिक्षण केंद्र पटना में 7 दिवसीय आवासीय “युवा आपदा मित्र” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मु़ज़फ़्फ़रपुर के 105 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहें

यह सात दिवसीय प्रशिक्षण शृंखला है जहां राज्य आपदा मोचन बल की टीम स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर व्यवहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दे रही युवाओं को आपदा प्रबंधन, अग्नि, भूकंप और प्राथमिक उपचार जैसे विषयों में प्रशिक्षित किया जा रहा





सात दिवसीय प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों ने बाढ़, भूकंप, आग से बचाव, लू, शीतलहर, आंधी-तूफ़ान, वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव खासकर बिहार में उनसे बचाव के उपाय तथा जोखिम न्यूनीकरण पर विस्तृत जानकारी ले रहें



स्वयंसेवकों को आग के नियंत्रण, आपदा-पूर्व तैयारी और प्राथमिक उपचार प्रदान करने की तकनीकों पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जा रहें

विशेष रूप से, प्रशिक्षण में शामिल विषयों में सीपीआर का विशेष अभ्यास कर रहें, जिसमें यह सिखाया जा रहा कि कैसे किसी व्यक्ति की संचार और साँस लेने की क्रिया रुकने पर त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए सहभागियों ने सफलतापूर्वक भूकंप मॉकड्रिल और अग्नि मॉकड्रिल का अभ्यास भी किया है सभी प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को हर कदम पर मार्गदर्शन और पूर्ण समर्थन प्रदान किया

एसडीआरएफ के प्रशिक्षण में हवलदार के.एन. सिंह, सचिंद्र दुबे, प्रशिक्षक रूपेश कुमार और पूजा कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा-प्रबंधन की चुनौतियों के प्रति सक्षम एवं उत्तरदायी बनाना है, ताकि वे आपदा की स्थिति में स्थानीय समुदायों की सेवा और प्रशासन की सहायता में तत्परता से योगदान कर सके

प्रशिक्षण को सफल बनाने में मुजफ्फरपुर के सुधांशु कुमार मास्टर ट्रेनर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें इसके अलावा, कार्यक्रम समन्वयक और प्रशिक्षक अंकित कुमार ने भी स्वयंसेवकों की मूल आवश्यकताओं को पूरा करने और उनका मार्गदर्शन करते हुए प्रशिक्षण को उच्च स्तर पर संचालित किया

स्वयंसेवकों के 105 सदस्यों के टीम का नेतृत्व चंदन कुमार कर रहें जिसमें मुख्य रूप से कृष्णा कुमार, प्रिंस कुमार, सरजीत कुमार, राहुल कुमार,आशीष रंजन, सांविका, शुभम रानी, अंशु, अनुप्रिया सहित अन्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें प्रशिक्षण के अंतिम दिन युवाओं को प्रमाणपत्र सहित आपातकालीन कीट भी दिया जाएगा



Related Post