Saturday, March 07 2026

समृद्धि यात्रा को लेकर तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा

FIRSTLOOK BIHAR 01:14 AM बिहार

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश,विभिन्न स्थलों का आयुक्त ने किया निरीक्षण

बेतिया : मुख्यमंत्री, बिहार की पश्चिम चम्पारण जिले में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को देखते हुए आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

बैठक में आयुक्त ने प्रगति यात्रा, सात निश्चय-2 एवं सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित योजनाओं के साथ-साथ जिले में क्रियान्वित विभिन्न महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके





आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन तत्परतापूर्वक करें



उन्होंने स्थलीय निरीक्षण, कार्यों की वास्तविक प्रगति और जनसुविधाओं से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को सफल, प्रभावी और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य करे

समीक्षा बैठक के पूर्व आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के दौरान चिन्हित स्थलों का निरीक्षण भी किया
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह, प्रभारी उप विकास आयुक्त-सह-अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, नगर आयुक्त नगर निगम लक्ष्मण तिवारी, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए अरूण प्रकाश सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे



Related Post