मुजफ्फरपुर : आधुनिक छायावादोत्तर हिन्दी काव्य के लोकप्रिय कवि-गीतकार स्मृतिशेष आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री का 20 जनवरी को जन्मदिन है यह विदित हो कि आचार्य शास्त्री अपना जन्मदिन प्रतिवर्ष भारतीय विक्रमी संवतनुसार माघ-शुक्ल द्वितीया को मनाते थे इस वर्ष माघ-शुक्ल द्वितीया कल मंगलवार 20 जनवरी, 2026 को है
इस दिन आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री न्यास एवं रज़ा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य शास्त्री के प्रसिद्ध निवास निराला-निकेतन परिसर, मुजफ्फरपुर में एक दिवसीय आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके उद्घाटनकर्ता जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व विशिष्ट अतिथि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी हैं
वहीं इस आयोजन में भाग लेने के लिए दिल्ली, बनारस आदि अन्य शहरों से विद्वान व लेखक पधार रहे हैं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ.हरीश कुमार व दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ.शेखर सुमन खगड़िया के डॉ.कामख्या चरण मिश्र के साथ-साथ शहर के वरिष्ठ विद्वान कवि प्रो.रिपुसूदन श्रीवास्तव, प्रो.रामप्रवेश सिंह आदि विचार-विमर्श सत्र् के विशिष्ट वक्ता मौजूद रहेंगे इमके अलावे कवि-सम्मेलन सत्र् में शहर के सभी कवि/लेखक भी आमंत्रित किये गए हैं द्रष्टव्य हो कि आचार्य शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् शास्त्री-साहित्य पर विचार-विमर्श एवं कवि-सम्मेलन का सत्र् होगा शहर के सभी प्रमुख साहित्यकारों, प्राध्यापकों, सहृदयों और छात्रों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया गया है यह जानकारी आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री न्यास के सचिव प्रो गोपेश्वर सिंह ने दी