Saturday, March 07 2026

सीतामढ़ी डीएम व एसपी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जिला निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है

FIRSTLOOK BIHAR 15:35 PM बिहार

सीतामढ़ी : समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री बिहार, नीतीश कुमार का सीतामढ़ी जिले में आगमन हुआ कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन संपन्न हुआ इस अवसर पर समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस ब्रीफिंग की गई





मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि सीतामढ़ी जिला निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर है



उन्होंने कहा कि सात निश्चय के अंतर्गत निर्धारित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा विशेष रूप से सात निश्चय-3 के तहत चिन्हित योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए सभी विभागों एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं

जिलाधिकारी ने कहा कि सातवाँ निश्चय—सबका सम्मान, जीवन आसान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना तथा शासन-प्रशासन की सेवाओं को अधिक सुलभ एवं संवेदनशील बनाना है जिला प्रशासन आगामी दिनों में इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी कार्यालयों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिससे आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो सके जिलाधिकारी ने कहा कि आज चंदौली घाट पर मीनापुर–बेलसंड पथ स्थित पुल के उद्घाटन से मीनापुर की दूरी में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से 504 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सीतामढ़ी को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा सकेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उद्यमी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा उद्यमियों को बैंक लिंकेज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही सभी प्रखंडों के मॉडल स्कूलों के समुचित अनुश्रवण में तेजी लाई जाएगी

विद्यालयों में बच्चों को अखबार पढ़ने की आदत विकसित करने हेतु प्रेरित किया जाएगा, जिससे उनमें ज्ञानवर्धन और समसामयिक समझ का विकास हो सके जिलाधिकारी ने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा उद्योग विभाग के अंतर्गत एमएमयूवाई (MMUY) एवं एमएमएलयूवाई (MMLUY) के सफल लाभुकों की पहचान कर उनकी उपलब्धियों को स्थानीय मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित कराया जाएगा तथा उनके कार्यस्थलों पर प्रेस विजिट का आयोजन किया जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि जहाँ जिला अथवा अनुमंडलीय अस्पतालों में रेडियोलॉजी, अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ संबंधित विभाग से समुचित अनुमति प्राप्त कर निजी क्षेत्र के माध्यम से इन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी इसके साथ ही ईज़ ऑफ लिविंग (जीवन सुगमता) से जुड़े सभी उपायों की सतत एवं सघन निगरानी की जाएगी

वहीं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में सीतामढ़ी जिले में अपराध के ग्राफ में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जो पुलिस प्रशासन की सतत निगरानी, सक्रिय कार्यप्रणाली एवं जनसहयोग का परिणाम है उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत पुलिस की टीमें सभी गांवों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगी

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज की दिशा में यह एक सतत प्रयास होगा उन्होंने आगे बताया कि महिला एवं बालिका सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है इसी क्रम में महिला पुलिसकर्मी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जाकर छात्राओं के साथ गेट-टुगेदर कार्यक्रम आयोजित करेंगी, जिससे उन्हें अपनी समस्याएँ खुलकर साझा करने का अवसर मिलेगा तथा उन्हें सुरक्षा, कानून एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सकेगा पुलिस प्रशासन आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा

प्रेस ब्रीफिंग में जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह भी उपस्थित थे

Related Post