मुजफ्फरपुर : ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर में एक्सिस बैंक ने एमबीए के छात्राओं के लिए 17 जनवरी को कैम्पस रिक्रुटमेंट का आयोजन किया कैम्पस रिक्रूटमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट एवं साक्षात्कार के आधार पर किया गया
एक्सिस बैंक ने महाविद्यालय के 14 छात्राओं का चयन असिसटेन्ट मैनेजर के लिए किया जिनके नाम निम्नलिखित हैं
अमिशा कुमारी,आकांक्षा कुमारी,जसी कुमारी,अर्पिता राज,मिनि मानसी,दीक्षा मिश्रा,सोनाक्षी झा,रशिका सिंह,अर्पणा ठाकुर,मुस्कान जायसवाल,यामिनी सोन्धी,विशाखा कुमारी,रितु कुमारी,शालिनी कुमारी शामिल हैं
कम्पनी के अधिकारी छात्राओं के प्रदर्शन से काफी प्रसन्न थे उन्होंने कहा कि यहाँ के छात्राएँ काफी प्रतिभावान हैं नियोजन अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि शीघ्र ही कुछ और बड़ी कम्पनियों कैम्पस रिक्रूटमेंट के लिए आने वाली है
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार, कुलसचिव डॉ. कुमार शरतेन्दु शेखर विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम आनन्द झा एवं शिक्षकों ने हर्ष जताया एवं चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दी