Thursday, April 23 2026

पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, लिए गए कई निर्णय

FIRSTLOOK BIHAR 08:40 AM बिहार

मोतीपुर : प्रसिद्ध सिद्ध पीठ काली दुर्गा हनुमान बिषहर राजदेवी स्थान जहांगीरपुर पठान टोली मोतीपुर के प्रांगण मे चैत नवरात्रि के अवसर पर होने वाले लम्बे समय से यज्ञ पूजा हवन कलश यात्रा अनुष्ठान साधना कथा श्री राम धुन हनुमान गाथा के सफलता से आयोजन में श्रद्धालुओं की वैठक आयोजित की गई जिसमे महाशक्ति दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर फिर से इस वर्ष भी पूजा यज्ञ हवन कथा श्री राम धुन हनुमान गाथा अनुष्ठान आयोजन का निर्णय लिया गया, यह आयोजन लम्बे समय से मानव कल्याण में, प्रकृति आपदाओ से बचाव के लिए किया जाता है बिशेष बैठक में अध्यक्ष उपेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष राजा राम दास, उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, संरक्षक मोहन केसरी, सचिव बालदेव राम,सह सचिव सजावट प्रभारी पिंटू,मीडिया प्रभारी बिजेन्दर पासवान,साजवाट प्रभारी चंदेश्वर पंडित,प्रसाद भंडारा प्रभारी सह निरिक्षण प्रभारी मकेश्वर पंडित, पूजा प्रभारी शत्रुघ्न सिंह,सुरक्षा प्रभारी गणेश पंडित, कार्यक्रम प्रभारी मुलाई पासवान,व्यवस्था प्रभारी हरि माझी,कलश यात्रा प्रभारी सह व्यवस्था प्रभारी सीता पासवान समेत काफ़ी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर तमाम कार्यक्रम को विधि पूर्वक प्रशासन द्वारा लागू नियम के तहद आयोजन किये जाने का संकल्प लिया









Related Post