Saturday, March 07 2026

सहरसा के अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के संविदा कर्मियों को छह माह से वेतन नहीं,शुरू किया अनिश्चितकालीन हड़ताल

FIRSTLOOK BIHAR 08:46 AM बिहार

सहरसा : सहरसा के अगवानपुर कृषि महाविद्यालय में कार्यरत 37 संविदा कर्मियों को पिछले छह माह से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है वेतन नहीं मिलने से संविदा कर्मियों के परिवार के सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है जिससे आक्रोशित सभी संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं



भूख हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मियों ने अपने मांग से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपी है



इसकी प्रतिलिपि विभागीय अधिकारियों से लेकर सरकार तक को भेजी हैअपने आवेदन में लिखा है कि कृषि महाविद्यालय, अगवानपुर, सहरसा के सभी संविदाकर्मियों का विगत छः माह से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण छः सुत्री मांग हेतु दिनांक 19.01.2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और धरना पर बैठे हैं

हम सभी कुल 37 (सैंतीस) संविदाकर्मीयों को विगत छः माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि महाविद्यालय के सभी नियमित कर्मियों का वेतन नियमित रूप से ससमय भुगतान हो रहा है हम सभी संविदा कर्मियों को विगत छः माह से भुगतान नहीं होने के कारण भुखमरी की कगार पर आ गए है ई० पी० एफ० की कटौती राशि को कंपनी द्वारा अपने मनमानी ढंग से काटा जाता है एवं मनमानी ढंग से कटौती कर जमा किया जाता है कटौती की गई राशि भी नियमित रूप से जमा नहीं किया जाता है प्रत्येक अकुशल कर्मी से प्रत्येक माह 500 रूपया अतिरिक्त काटा जाता है इसके बारे में कई बार लिखित आवेदन दिए है एवं मौखिक भी कई बार अनुरोध किए हैं जिस पर आजतक कुछ भी सुधार नहीं हुआ है जबकि हम सभी संविदाकर्मी कई वर्षों से यथा 1992 से विभिन्न कार्य करते आ रहे है

हम सभी संविदाकर्मियों को नियमित वेतन नहीं मिलने के बाद कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से मिलने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हुआ है वेतन नहीं मिलने के प्रत्याशा में हम सभी संविदाकर्मियों का निम्नलिखित मांगे हैं जो निम्न हैः-
1. सामान कार्य सामान वेतन
2. समय पर वेतन नहीं मिलना
3. संविदाकर्मीयों को बार-बार परेशान एवं प्रताड़ित करना
4. संविदाकर्मीयों की ई० पी० एफ कटौती राशि में अनियमितता
5. संविदाकर्मीयों को गलत आरोप लगाकर हटाने की धमकी
6. संविदाकर्मीयों को किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं मिलना

अतः हम सभी संविदाकर्मियों का उपरोक्त सभी मांगे पुरी नहीं हो जाती है तबतक अनिश्चित कालीन हड़ताल / अनशन एवं धरना प्रदर्शन जारी रहेगा

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वाजेश कुमार ,सचिव ,विनय कुमार , कोषाध्यक्ष,महेश्वर ,मीडिया प्रभारी दिनेशठाकुर आदि कर रहे हैंआवेदन की काॅपी जिलाधिकारी से लेकर विभाग के सभी बड़े अधिकारी के साथ विभागीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री व विरोधी दल के नेता तक को दी है

Related Post