Sunday, September 13 2026

हथौडी. थाना क्षेत्र के पितौझिया में बस ट्रक की टक्कर. दोनो गाड़ी का चालक घायल

FIRSTLOOK BIHAR 12:27 PM बिहार

मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी NH 22 पर बुधवार की सुबह हथौड़ी थाना क्षेत्र के पितौझिया के पास बस और ट्रक मे भीषण टक्कर हो गया. बस के आगे का भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया.कुछ देर के लिए आवागमन पर भी इसका असर परा.सूचना मिलते ही हथौड़ी. थानाध्यक्ष विक्की कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया.वहीं घटना मे घायल ट्रक चालक बुलंद शहर थाना वीवी नगर निवासी धौनी कुमार को पुलिस अभिरक्षा मे इलाज कराया जा रहा है. बताया जाता है की ट्रक इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी के रास्ते नेपाल जा रहा था.वहीं बस सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जा रही थी.इसी दौरान पितौझिया चौक से कुछ ही दूरी पर दोनो गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना मे बस चालक भी घायल हो गया.जिसे स्थानीय लोग इलाज के लिए अस्पताल भेजा. थानाध्यक्ष विक्की कुमार ने बताया की बस ट्रक मे हुई टक्कर मे दोनो गाड़ी का चालक घायल हो गया है. ट्रक चालक को पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा कर पूछताछ की जा रही है.वही बस चालक का पता लगाया जा रहा है. दोनो गाड़ी को जप्त कर लिया गया है.









Related Post