रून्नीसैदपुर/ सीतामढ़ी : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर माधव नगर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में झंडोत्तोलन के अवसर पर छात्रों के बीच के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया झंडोत्तोलन करते हुए स्कूल के निदेशक अरूण कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी के साथ ही भारत लगातार विकास की ओर अग्रसर हैभारत शिक्षा के मामले में भी काफी प्रगति किया है
सनराइज पब्लिक स्कूल की स्थापना से लेकर उसके उदेश्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला
उन्होंनें कहा कि जब हमारे बच्चें बेहतर शिक्षा पाएंगे तो उनकी सोच बदलेगी और वे देश हित में बेहतर काम करेंगे, समाज के उत्थान के बारे में सोचेंगे,समाज का विकास होगा तो देश का भी विकास होगास्कूल के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुती से देशभक्ति का बड़ा संदेश दिया स्कूल में बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता,डांस और गायन आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया बच्चों और शिक्षकों ने भी इस अवसर पर जमकर लुप्त उठाया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरण कानन व अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए देश की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महापुरुषों की देशभक्ति,उनके संघर्ष और उनके त्याग पर चर्चा की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया