मुजफ्फरपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अध्यक्ष प्रोफेसर सत्यनारायण गुप्ता (सरस्वती विद्या मंदिर, केशव नगर) की अध्यक्षता में 77वें गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे भारत माता पूजन से प्रारंभ हुआ, उसके पश्चात झंडोतोलन, राष्ट्रगान और जय घोष के साथ आगे बढ़ा महाविद्यालय के वंदना सभागार में वंदना के बाद मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
मंच पर प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, विभाग निरीक्षक राजेश रंजन, अध्यक्ष प्रोफेसर सत्यनारायण गुप्ता, प्रधानाचार्य विकास कुमार मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती देवी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल विराजमान थे
प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल ने इन सभी विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराया और उनका सम्मान किया
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशिक्षण उद्घोषक के रूप में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा राबिया (हिंदी में) तथा छात्र ओम भारती (अंग्रेजी में) ने उत्कृष्ट उद्घोषणा की बीएड एवं डीएड प्रशिक्षुओं ने मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें एकल गीत, समूह गीत, नृत्य तथा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मैथिली, भोजपुरी, उर्दू में भाषण दिए गए
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने भारत माता के वीर सपूतों को भावुक होकर याद किया, जो राष्ट्र सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर चुके हैं उन्होंने गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रीय एकता की प्रतिज्ञा दिलाता है श्री सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण रखें तथा देश के विकास में सक्रिय योगदान दें उन्होंने गणतंत्र दिवस मनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह अवसर हमें अतीत से सीख लेते हुए भविष्य की दिशा निर्धारित करने का प्रेरणास्रोत प्रदान करता है
अध्यक्ष प्रोफेसर सत्यनारायण गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा गणतंत्र दिवस को शिक्षा और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताते हुए सभी को बधाई दी अंत में प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल ने सभी विद्वानों और ऊर्जावान अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
यह समारोह महाविद्यालय की सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाता है, जिसमें छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता और गणतंत्र की भावना को जीवंत किया