मुजफ्फरपुर जिले के छपरा कांटी स्थित हरि सिंह हाई स्कूल परिसर में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण कुमारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली
इस अवसर पर प्रधानाचार्या किरण कुमारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ–साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है
उन्होंने छात्रों से अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ