Friday, March 06 2026

विधायक अजीत कुमार ने फहराया तिरंगा, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को किया सम्मानित

FIRSTLOOK BIHAR 05:25 AM बिहार

कांटी / मुजफ्फरपुर : 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांटी विधायक व पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने भूमि विकास बैंक मुख्यालय भगवानपुर, किडजी स्कूल नरसंडा, उच्च विद्यालय रतनपुरा, चंडीगढ़ पब्लिक स्कूल रतनपुरा कांटी स्थित अपने निजी कार्यालय सहित क्षेत्र में अलग अलग कई प्रमुख संस्थाओं के मुख्यालय पर झंडोत्तोलन किया इस मौके पर उन्होंने कांटी स्थित अपने निजी कार्यालय पर भव्य समारोह भी आयोजित किया, जहां राष्ट्रगान और तिरंगे की सलामी के साथ ही इस समारोह में देशभक्ति का अनूठा जज्बा देखने को मिला

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति, व अंचल अधिकारी पिंटू कुमार को जनता की समस्याओं को तत्परता के साथ समाधान करने और बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया गया



इस अवसर पर विधायक श्री कुमार ने समाज के लिए समर्पित व सक्रिय रहने वाले अपने एक दर्जन कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक विचारधारा को बढ़ाने वाले नेताओं को भी सम्मानित किया



वहीं झंडोतोलन के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अजीत कुमार ने कांटी के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य कांटी को मुजफ्फरपुर का सबसे विकसित क्षेत्र बनाना है सड़कों का जाल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और युवाओं के लिए रोजगार मेरी प्राथमिकता है उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का भरोसा दिया विधायक ने अंत में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए समाज में शांति और एकता बनाए रखने का आह्वान किया इस मौके पर हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे



Related Post