सीतामढ़ी : परिचर्चा भवन , समाहरणालय के प्रांगण में यूनिसेफ पटना, बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप / जीपीएसवीएस के तत्वाधान एवं जिला प्रशासन सीतामढ़ी के मार्गदर्शन में सरकारी विभाग एवं गैर सरकारी विभाग के साथ जिला स्तरीय समन्वयन बैठक का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया बैठक में शिक्षा विभाग , आईसीडीएस,जिला बाल संरक्षण इकाई, पीएचईडी , स्वास्थ विभाग DIO, जीविका ,जन सूचना संपर्क, अग्नि विभाग, बाल कल्याण समिति के अधिकारी और कर्मचारी इसके साथ ही एसडीआरएफ एवं इंटर एजेंसी ग्रुप जिला चैप्टर के सदस्य संस्था जीपीएसवीएस, रिलायंस फाउंडेशन, अदिति, बिहार ग्राम विकास परिषद ,बाल रक्षा भारत ,प्लान इंडिया , प्रथम ,कर्पूरी ठाकुर,एडेन्ट वेलफेयर ,पिरामल ,लाइफ जक्शन ,वर्ल्ड बीइंग ,प्रगति एक प्रयास के प्रतिनिधि एवं आपदा विभाग के कर्मचारीयो ने बैठक में भाग लिया. सर्वप्रथम जिला सालाहकार BIAG /जीपीएसवस के द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया. आगे की चर्चा मे अध्यक्ष जीपीएसवस ने कार्यक्रम के एजेंडा के बारे मे विस्तृत रूप से बताया. आगे कि चर्चा मे यूनिसेफ़ के प्रोग्राम स्पेस्लिस्ट ने जिला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम,ग्राम आपदा पंचायत विकास योजना के थीम 4 और 8 के विषय एवं मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के बारे मे बताया की यही हाई स्कूल मे नहीं चल रहा हैँ ,इस कार्यक्रम की अनुश्रवण समिति भी बनी हैँ और इसका जिला स्तरीय मॉनिटरिंग भी हो जिससे कार्यक्रम को गति प्रदान हो इसके साथ ही रिस्पॉन्स एवं रिकवरी, डूबने से सुरक्षा, सर्पदंश ,वज्रपात से सुरक्षा तथा समुदाय स्तरीय आपदा पूर्व तैयारी में जिले के ICDS ,शिक्षा ,PHED ,जन सूचना विभाग ,पंचायती राज विभाग ,स्वास्थ विभाग, बाल संरक्षण विभाग की भूमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने आपदा पूर्व तैयारी में जिला स्तरीय समन्वयन की भूमिका को सराहनीय बताते हुए कहा कि कोई भी आपदा में स्थानीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था की अहम योगदान होती हैं
इसीलिए विभाग एवं संस्था के साथ नियमित समन्वयन आवश्यक हैं
इसके साथ ही आपदा पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सभी कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं का सूची कार्यालय मे हैँ हम लोग समय समय पर बैठक भी करते हैँ इसके साथ ही एक वार्षिक योजना तैयार कर लेना हैँ और आपदा पूर्व तैयारी में जिला समन्वयन सेल की भूमिका को विस्तृत जानकारी साझा किया गया. इसके साथ GPDP मे थीम 4 और 8 को ई ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से आपदा के बिंदिओ को भी शामिल करने की बात कही तथा आगामी बेहतर बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने की निर्णय लिया गया बैठक मे प्रथम से सुधीर, रिलायंस फाउंडेशन से सूरज, आदिथी से रोहित, गौतम, माधुरी और अमन, प्रगति एक प्रयास से सुनीता, नीलू आदि संस्था के लोग उपस्थिति थे.
धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया