बैठक में बताया गया कि बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के पश्चात निर्वाचन आयोग द्वारा प्रति मतदान केंद्र अधिकतम 1400 मतदाताओं की सीमा निर्धारित की गई है
इसी के आलोक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा नये मतदान केंद्रों के गठन संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हुए थे इन प्रस्तावों पर राजनीतिक दलों की सहमति सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी एवं सुचारू निर्वाचन प्रक्रिया के उद्देश्य से यह बैठक आहूत की गई
बैठक में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 19 मतदान केंद्रों तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 41 मुख्य बूथ एवं 27 सहायक बूथों के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित मतदान केंद्रों के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की
अब इस प्रस्ताव को प्रमंडलीय आयुक्त -सह- निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा प्रमंडलीय स्तर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए निर्वाचन आयोग को प्रेषित किया जाएगा
जिला प्रशासन, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है
बैठक में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे