पटना में नीट की छात्रा के साथ हुई घटना और मौत को लेकर उठा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है सीबीआई जांच की अनुशंसा के बाद आक्रोशऔर भी बढ़ गया हैइस घटना के बाद राज्यभर में आक्रोश का माहौल है
लोग लगातार पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं
मुजफ्फरपुर में सनातन सेवक संस्थान की ओर से कैंडल मार्च का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने तथा मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की लोग बिहार पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर रहे थेगृह मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे थेसीबीआई जांच को मामले की लीपापोती का आरोप लगा रहे थे
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट की छात्रा की मौत ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून और ठोस कदम उठाने की अपील की कैंडल मार्च के दौरान यह चेतावनी भी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा
पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया