Saturday, March 07 2026

100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत,अभियान के तहत बाल विवाह जागरुकता रथ रवाना

FIRSTLOOK BIHAR 04:54 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन प्रोग्राम (JUST RIGHTS FOR CHILDREN) के अंतर्गत निर्देश संस्था के सहयोग से 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत, अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति-रय, जागरूकता अभियान शुरू किया गया यह अभियान फरवरी-2026 में दस दिनों तक चलाया जायगा जिसका शुभारंभ नगर विधायक रंंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया



रथ शहर से होते हुए विभिन्न पंचायतों के समुदाय, जनप्रतिनिधि, हितधारक, विद्यालय, मंदिर, मस्जिद, धर्मगुरु इत्यादि जगहों पर पहुंचा



यह अभियान पंचायत में समुदाय के बीच लोगों को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक करने का कार्य करेगी निर्देश संस्था जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन प्रोग्राम (JUST RIGHTS FOR CHILDREN PROGRAM) का सहयोगी पार्टनर के रूप में मुजफ्फरपुर जिला में बाल विवाह एवं वाल तस्करी जैसे गंभीर मु‌द्दों पर कार्य कर रही है आज के कार्यक्रम में निर्देश संस्था के कार्यक्रम निदेशक विनोद कुमार, कानूनी सलाहकार आमोद कुमार, टीम लीडर पिंकी कुमारी, रितेश कुमार एवं स्वेता कुमारी एवं संस्था के सभी कार्यकर्ता भाग लिए



Related Post