Thursday, April 23 2026

लापरवाही पर डीएम का सख्त एक्शन: गायघाट में राजस्व कर्मचारी निलंबित, विभागीय कार्रवाई का आदेश

FIRSTLOOK BIHAR 04:34 AM बिहार

किसान निबंधन में कोताही पड़ी महंगी: औराई, कटरा व गायघाट के 18 कर्मियों का वेतन बंद

लक्ष्य से पीछे रहे कर्मियों से स्पष्टीकरण, टारगेट प्राप्त न करने वाले कर्मी होंगे निलंबित
औराई, कटरा, गाय घाट जाकर डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री का किया रिव्यू
मुजफ्फरपुर : जिले में शत-प्रतिशत किसानों का निबंधन एवं ई-केवाईसी सुनिश्चित कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के प्रति जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है इसी उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा प्रतिदिन नियमित समीक्षा बैठक, क्षेत्र भ्रमण तथा हलकावार कार्यों की गहन मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है प्रशासनिक सख्ती और सतत निगरानी के क्रम में जिलाधिकारी ने मंगलवार को कटरा, औराई एवं गायघाट प्रखंडों का भ्रमण कर प्रखंड कार्यालयों में समीक्षा बैठक आयोजित की और हलकावार लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त उपलब्धि की कड़ाई से समीक्षा की





पीएम निधि का 50%, ओवरआल 70% का मिला टास्क, अन्यथा कार्रवाई तय

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसानों का प्रत्येक हलका में कम से कम 50 प्रतिशत तथा ओवरऑल 70 प्रतिशत निबंधन बुधवार की शाम तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए



इसके साथ ही शनिवार की शाम तक 100 प्रतिशत लाभुकों का निबंधन एवं ई-केवाईसी पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया उन्होंने दो टूक कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही, उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध निलंबन अथवा नियोजन-मुक्ति जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी

जिलाधिकारी ने बताया कि 2 फरवरी से 6 फरवरी तक किसानों के निबंधन का महा अभियान पूरे जिले में संचालित किया जा रहा है इस अभियान की प्रगति की उच्च स्तर पर सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है, इसलिए सभी संबंधित कर्मियों को पूरी ईमानदारी, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करनी होगी

टारगेट और एक्शन प्लान की डीएम ने बताई रणनीति

बैठक में जिलाधिकारी ने केवल टास्क ही नहीं दिया, बल्कि स्पष्ट एक्शन प्लान भी प्रस्तुत किया उन्होंने प्रत्येक अंचल में टीम गठन, कर्मियों के बीच कार्यों का स्पष्ट आवंटन, पंचायतवार छूटे हुए किसानों की सूची तैयार करने, उन्हें दूरभाष के माध्यम से सूचित करने तथा वसुधा केंद्र अथवा विशेष शिविरों के माध्यम से उनका निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों के अलावा नए लाभुकों तथा जिन किसानों की अब तक जमाबंदी नहीं हुई है, उनका भी नियमानुसार जमाबंदी कर फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने को कहा विदित हो कि इस महा अभियान में राजस्व कर्मचारी, सर्वे अमीन, विकास मित्र, जीविका कर्मी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित विभिन्न विभागों के कर्मी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं जिलाधिकारी ने सभी कर्मियों को पूरी तत्परता और दायित्वबोध के साथ कार्य करने का निर्देश दिया



आज 10171, कुल 179003 का हुआ निबंधन

आंकड़ों की बात करें तो मंगलवार को जिले भर में कुल 10,171 किसानों का निबंधन किया गया इसके साथ ही अब तक कुल 1,79,003 किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है, जिनमें से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित 1,09,077 किसानों का निबंधन किया गया है मंगलवार को सर्वाधिक निबंधन बोचहा प्रखंड में 1,642, बरूराज में 1,000 तथा सरैया में 967 किसानों का हुआ वहीं मुरौल, सकरा और साहेबगंज प्रखंडों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया इस पर जिलाधिकारी ने इन पिछड़ते प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को कैंप कर त्वरित सुधार लाने का निर्देश दिया

वरीय अधिकारियों को भी मिला दायित्व

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बुधवार को सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में कैंप करेंगे और पूरी प्लानिंग के साथ कर्मियों के बीच दायित्व का निर्धारण कर निबंधन एवं ई-केवाईसी के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे इस कार्य की समीक्षा बुधवार की शाम 5 बजे समाहरणालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वयं जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी पूर्व दिवस की भांति जिलाधिकारी ने आज भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर शाम 5:00 बजे सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों एवं कार्यों के साथ बैठक की तथा मिशन मोड में कार्य करने तथा प्रतिदिन का टारगेट प्राप्त करने का निर्देश दिया

बैठक में खोजे जाने पर मरवन के वरीय पदाधिकारी सह सामान्य शाखा की प्रभारी पदाधिकारी डॉ अर्चना अनुपस्थित पाई गई फार्मर रजिस्ट्री संबंधी बैठक की गंभीरता तथा अपने दायित्व के प्रति गैर-जवाबदेही को देखते हुए जिलाधिकारी ने उनका आज का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया

गायघाट में राजस्व कर्मचारी प्रभात किरण राय निलंबित, आरोप गठित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश

गायघाट अंचल में राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा के क्रम में गंभीर लापरवाही सामने आई हल्का मोहम्मदपुर सुर में ऑनलाइन दाखिल-खारिज के 1,572 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1,123 मामलों का निष्पादन किया गया, 422 मामलों को अस्वीकृत किया गया वहीं परिमार्जन प्लस में 566 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 509 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 57 मामले लंबित पाए गए

Related Post