Saturday, March 07 2026

निर्देश संस्था की ओर से आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के जागरूकता रथ का विनय पाठक ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

FIRSTLOOK BIHAR 10:12 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : JUST RIGHTS FOR, CHILDREN के अंतर्गत निर्देश संस्था के सहयोग से 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ फरवरी-2026 माह में दस दिनों तक चलाया जाएगा. जिसका शुभारंभ आज मुजफ्फरपुर बाबा गरीब नाथ मन्दिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ! यह रथ शहर के विभिन्न पंचायतो के समुदाय में जनप्रतिनिधि, हित धारक, विद्यालय, मंदिर, मस्जिद, धर्मगुरु इत्यादि जगहों एवं लोगो के समक्ष बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया, यह अभियान पंचायत में समुदाय के बिच लोगो को वाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक करने का कार्य करेंगी ! निर्देश संस्था जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम का सहयोगी पार्टनर के रूप में मुजफ्फरपुर जिला में बाल विवाह एवं बाल तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर कार्य कर रही हैं ! कार्यक्रम मे निर्देश संस्था के कार्यक्रम टीम लीडर पिंकी कुमारी एवं संस्था के सभी कार्यकर्त्ता ने भाग लिया !









Related Post