मुजफ्फरपुर : वर्ल्ड कैंसर डे के उपलक्ष्य में एल्केम फाउंडेशन के सहयोग से होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल की होम बेस्ड पैलिएटिव केयर टीम द्वारा सकरा ब्लॉक में जीविका दीदियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के माध्यम से कैंसर की रोकथाम, पहचान एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. अतीकुर रहमान, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुराग, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अवंतिका, काउंसलर ऋषिकेश रंजन तथा स्टाफ नर्स एमडी ज़ब्बीर एवं श्वेता उपस्थित रहे, जिन्होंने उपस्थित लोगों को कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी