Saturday, March 07 2026

​संत रविदास जी का जीवन आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता का मार्ग दिखलाता है: अजीत कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 16:09 PM बिहार

विधायक ने दीप प्रज्वलित कर रविदास जयंती का किया शुभारंभ

विधायक को आयोजन समिति ने किया सम्मानित; लोगों का उमड़ा भीड़
कांटी / मुजफ्फरपुर : ​कांटी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 के पार्षद विजय राम के आवास पर मंगलवार को संत शिरोमणि रविदास पखवाड़ा जयंती सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार सम्मिलित हुए समारोह की शुरुआत विधायक ने दीप प्रज्वलित कर और संत रविदास व अंबेडकर जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की



इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अजीत कुमार ने कहा कि संत रविदास ने मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देकर पूरी दुनिया को आत्मशुद्धि और सादगी का मार्ग दिखाया



उन्होंने कहा, संत शिरोमणि ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को मिटाकर एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहाँ मानवता ही सर्वोपरि हो उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे हमें उनके बताए समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए इस अवसर पर आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विधायक अजीत कुमार को अंगवस्त्र, माला और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर विधायक की सक्रियता की सराहना की उपस्थित लोगों ने जाति-पाति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की शपथ ली ​समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने विधायक अजीत कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम के समापन की घोषणा की इस अवसर पर नगर परिषद के उपसभापति अजय गुप्ता, पार्षद इंद्रदेव उर्फ पप्पू राम, जेडीयू नेता सचिंद्र प्रसाद कुशवाहा, कारी साहू, पप्पू गुप्ता, जय सिंह, लक्ष्मीकांत, ज्ञानी प्रसाद, शिव कुमार सहनी, रामनाथ जी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अपना अपना विचार व्यक्त किया



Related Post