Saturday, March 07 2026

मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में मंदिर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर आत्मदाह की सूचना पर रेलवे स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील

FIRSTLOOK BIHAR 11:55 AM बिहार

मुजफ्फरपुर जंक्शन के उत्तरी परिसर में तोड़े गए प्राचीन मंदिरों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है मंदिर पुनःस्थापना की मांग कर रहे भक्त अनिल कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की अपील करते हुए 10 फरवरी 2026 को आत्मदाह की चेतावनी दी है इसके बाद स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है



श्रद्धालुओं का आरोप है कि 10 मार्च 2025 की रात बिना पूर्व सूचना रेल प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में शिव परिवार, मां दुर्गा और पंचमुखी हनुमान जी के प्राचीन मंदिरों को ध्वस्त कर दिया



भक्तों का दावा है कि उक्त भूमि बिहार सरकार की है और खतियान में शिव मंदिर के नाम से दर्ज है लगातार आंदोलन, बंद और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बावजूद समाधान नहीं निकलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है रेल डिप्टी एसपी रौशन कुमार गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या की सूचना के बाद एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है



Related Post