तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुजफ्फरपुर में आयोजित समृद्धि यात्रा के दौरान बड़ी मांग रखी थी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौप कर उन्होंने मुजफ्फरपुर को बिहार की उप राजधानी घोषित करने एवं मुजफ्फरपुर शहर में उच्च न्यायालय की बेंच स्थापित करने की मांग की फिर अभी चल रहे सत्र में भी सदन में उन्होंने इस मांग को मजबूती से रखा
वंशीधर ब्रजवासी की इस मांग को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
वंशीधर ब्रजवासी ने कहा है कि सरकार भली-भांति अवगत हैं कि ब्रिटिश काल से ही मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार में शासन का प्रमुख केंद्र रहा है यहां बाबा गरीबनाथ विराजित हैं झारखंड विभाजन के बाद मुजफ्फरपुर बिहार के देवघर के रूप में भी जाना जाता है लीची और आम के उत्पादन के लिए मुजफ्फरपुर की ख्याति पूरी दुनिया में है क्षेत्रफल और जनसंख्या के आधार पर भी मुजफ्फरपुर जिला राज्य में अग्रणी स्थान रखता है उत्तर बिहार में सर्वाधिक कल-कारखाने मुजफ्फरपुर में ही स्थित हैं वस्त्र उद्योग के लिए मुजफ्फरपुर का सूतापट्टी बिहार के मैनचेस्टर के रूप में जाना जाता रहा है उत्तर बिहार का सबसे पुराना विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में ही अवस्थित है यह आज भी पटना के बाद राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शैक्षणिक केंद्र है
साहित्य और संस्कृति की बात करें तो मुजफ्फरपुर शहर बिहार में साहित्यिक- सांस्कृतिक राजधानी की भूमिका निभाता रहा है यहां राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर, महाकवि आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री, कलम के जादूगर साहित्यकार और समाजवादी नेता रामवृक्ष बेनीपुरी सरीखे महान विद्वान हुए हैं जिनकी स्मृतियां यहां के कण-कण में रची बसी हैं यह धरती स्वतंत्रता आंदोलन के समय भी देश के स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों का केंद्र रही है संपूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने भी अपने आंदोलन का प्रमुख केंद्र इस शहर को बनाया था चिकित्सा के मामले में पूरे उत्तर बिहार में सबसे ज्यादा लोगों का मुजफ्फरपुर आना-जाना होता है सभी क्षेत्रों में यह शहर अपना अग्रणी स्थान रखता है पिछले दिनों राज्य के अन्य जिलों में जिस अनुपात में बड़ी प्रशासनिक इकाइयां एवं संस्थाओं की स्थापना की गई उस अनुपात में मुजफ्फरपुर जिला लाभान्वित नहीं हो सका है लंबे अरसे से मुजफ्फरपुर के लोगों की भावना रही है कि मुजफ्फरपुर को बिहार की उप राजधानी घोषित कर इसे उत्तर बिहार के प्रमुख प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए
सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार के प्राचीन अदालतों में से एक है यहांँ विधि महाविद्यालय भी अवस्थित है पूरे उत्तर बिहार के सभी जिले सड़क और रेल मार्ग से मुजफ्फरपुर से जुड़े हुए हैं
सरकार अवगत है कि उच्च न्यायालय पटना के समक्ष लगभग 4-5 लाख मामले लंबित हैं लोगों को न्याय मिलने में विलंब हो रहा है