Thursday, April 23 2026

भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपन्न दिवस

FIRSTLOOK BIHAR 12:30 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : भाजपा जिला कार्यालय पूर्वी इमलीचट्टी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की संपन्न दिवस मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण उपस्थित रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंतल कृष्ण ने कहा कि यह सिर्फ पंडित जी की पुण्यतिथि नहीं है भारतीय जनता पार्टी का पूरा सिद्धांत पंडित जी के सिद्धांतों पर आधारित है पंडित जी का सिद्धांत सेवा और समर्पण था. पंडित जी की पूरी जिंदगी की सोच यही थी हम समाज के उस अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली देख सकें उसके चेहरे पर खुशी देख सके उनकी गरीबी को कम कर सके आज जब हम सत्ता में है तो हमारा हर एक कदम पंडित जी के इस सोच पर चलता है



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सोच है निर्देश है सेवा और समर्पण का पंडित जी के अंतोदय के सिद्धांत से ही एक मानव बाद के सिद्धांत से ही होता है, इसलिए पूरे देश में संपन्न दिवस मनाया जा रहा है, पंडित जी को सच्ची श्रद्धांजलि वहीं है जो हमारी योजनाएं हैं जो हमारे कार्य है समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली मिल सके



विष्णु कांत झा ने कहा कि तमाम विद्वान लोग अलग-अलग तरीके से कहते हैं की संपूर्ण मानवता की खुशी संपूर्ण चराचर की खुशी संपूर्ण प्रकृति की खुशी हम प्राप्त कर सके वही हमारा एकात्मक मानववाद है जो हमारी आत्मा संपूर्ण चींटी प्राकृतिक पेड़ पौधे सबके आत्मा का वास है हम सब साथ हैं हमें अपने आबादी को रोजगार से जोड़ने का कई तरीका है विष्णु कांत झा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अपनी अंतिम राजनीतिक यात्रा जिस जगह से शुरू की वह शायद मुजफ्फरपुर है, यहीं से जाते वक्त उनका देहांत हो गया था विवेक कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचारक भी थे संगठन करता भी थे एडमिनिस्ट्रेटर भी थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पूर्ण तिथि पर सादर नमन उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए हर साल 11 फरवरी को संपन्न दिवस के रूप में मनाया जाता है इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह पूर्व सांसद अजय निषाद पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा उपाध्यक्ष अशोक झा, अरविंद सिंह फेंकू राम, इंदिरा सिंह, सुरेश कुमार ,भोला चौधरी ,परशुराम मिश्रा, उमेश पांडे ,पूनम वर्मा,रितु आनंद परितोष, लाल बाबू सनी , रंजन ओझा,दीपक शर्मा दिलीप कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष दिवाकर शर्मा ,डॉक्टर मोनालिसा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सैयद अफरीदी, ओमकार पासवान, बसंत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे



Related Post