Saturday, March 07 2026

सीतामढ़ी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक, धान खरीद पर बल

FIRSTLOOK BIHAR 04:49 AM बिहार

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक में धान अधिप्राप्रि कार्य की समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में अभी तक कुल 8075 किसानों से 47926.418 एम. टी ० धान की खरीद की गई है और 7536 किसानों को 1,07,34,20,020.26 रुपए का भुगतान किया गया है सीतामढ़ी जिलान्तर्गत कुल निर्धारित लक्ष्य का 54.44 प्रतिशत धान की अधिप्राप्ति की गई है



साथ ही अभी तक 6960एम०टी०, सी० एम० आर० की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी को की गई है



जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधितों को धान अधिप्राप्ति कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया जिन पैक्सों /व्यापार मंडलों के पास भण्डारण क्षमता का अभाव है वो वैकल्पिक व्यवस्था करें और जिन पैक्सों / व्यापार मंडलों के द्वारा 60% तक कैश - क्रेडिट की राशि का उपयोग कर लिया गया है ,उन्हें सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के भौतिक निरीक्षणोंपरांत 70% तक कैश- क्रेडिट की राशि उपलब्ध करायी जाय समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी,वरीय उप समाहर्ता (अधिप्राप्रि), जिला प्रबंधक,राज्य खाय निगम, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, मिलर और विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष उपस्थित थे



Related Post