Saturday, March 07 2026

एलएनटी कॉलेज में 5 मार्च को ‘नवगीत अर्द्धशतक-2’ का लोकार्पण, देशभर के नवगीतकारों का होगा संगम

FIRSTLOOK BIHAR 05:02 AM बिहार

मुजफ्फरपुर: ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय (एलएनटी कॉलेज) में आगामी 5 मार्च को आयोजित होने वाले ‘नवगीत अर्द्धशतक-2’ के लोकार्पण एवं नवगीतकार सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं इस अवसर पर देशभर से नवगीत के प्रतिष्ठित रचनाकार महाविद्यालय परिसर में पधारेंगे, जिससे यह आयोजन एक भव्य सांस्कृतिक-साहित्यिक उत्सव का स्वरूप लेगा एलएनटी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत नवगीत पाठ, रचनाकारों का सम्मान तथा शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए नवगीत पर संवाद व विमर्श आयोजित किया जाएगा, जो नवगीत पर शोध करने वालों और इसे जानने-समझने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक बड़े साहित्यिक अवसर की तरह होगा



उन्होंने हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी और संस्कृत साहित्य से जुड़े शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से भी इस आयोजन में सहभागिता की अपील की



इस आयोजन के संयोजक डॉ. संजय पंकज एवं रणजीत पटेल हैं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 12 फरवरी को एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसका विषय ‘नवगीत अर्द्धशतक’ के लोकार्पण तथा नवगीतकार सम्मेलन की तैयारी रहा प्रेसवार्ता अपराह्न 1 बजे, स्थान – शुभानंदी, नीतीश्वर मार्ग, आमगोला में आयोजित की गई, जहाँ आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की गई



Related Post