Saturday, April 25 2026

नैनीताल में आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का हुआ समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर की टीम अव्वल

FIRSTLOOK BIHAR 12:54 PM बिहार

मेरा युवा भारत नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा 9 से 13 फरवरी तक आयोजित अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन समारोह बड़े उत्साह एवं गौरवशाली माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बिहार के पाँच जिले — मुज़फ़्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली और पटना — से आये कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया अंतिम दिन सभी जिलों द्वारा प्रस्तुति दी गई मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, युवा भाजपा नेता हरीश सिंह राणा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की सहित अन्य अतिथि मौजूद रहें



सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार प्रदान किये गये, जिनमें लोकनृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुज़फ़्फरपुर टीम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें शुभम रानी, विनीत कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, संजीत कुमार, गौतम कुमार झा, विकाश कुमार, विवेक कुमार तथा एस्कॉर्ट के रूप में चंदन कुमार शामिल रहें



मुजफ्फरपुर की टीम ने झिझिया, छठ, समा चकेवा सहित अन्य लोक नृत्य प्रस्तुत की उप निदेशक माय भारत नैनीताल डॉल्वी तेवतिया ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए प्रशंसा तथा शुभकामनाएँ दीं



Related Post