महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: ब्लैक स्पॉट सुधार, डीजे पर प्रतिबंध व शराबबंदी पर सख्ती
जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त बैठक, समन्वित प्रभावी कार्रवाई के सख्त निर्देश
मुजफ्फरपुर : जिले में सड़क सुरक्षा, भूमि विवाद के मामलों के त्वरित निष्पादन, महाशिवरात्रि पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन तथा शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से की बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सभी संबंधित मामलों में समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया
सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर, ब्लैक स्पॉट चिन्हित
बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपायों पर चर्चा की गई
जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न सड़कों पर दुर्घटना संभावित कई ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को संयुक्त रूप से इन स्थलों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया
उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार स्पीड ब्रेकर, डिवाइडर, रिफ्लेक्टर युक्त साइनेज, हाई मास्ट लाइट, फुट ओवर ब्रिज आदि का निर्माण कराया जाए ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके विशेष रूप से सड़कों के किनारे स्थित स्कूलों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों के निकट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर त्वरित कार्रवाई करने पर बल दिया गया
बैठक में हिट एंड रन मामलों की भी थानावार समीक्षा की गई पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा करने तथा प्रगति लाने का निर्देश दिया गया अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी को इस कार्य की नियमित फॉलोअप करने का निर्देश दिया गया
यातायात नियमों के पालन को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया
मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव संबंधी जागरूकता एवं नशा मुक्ति केंद्र को कार्यरत रखने पर बल
बैठक में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव को लेकर भी चर्चा की गई जिलाधिकारी ने आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र के संचालन की समीक्षा करते हुए उसे नियमित रूप से कार्यरत रखने तथा वहां आने वाले लाभार्थियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया
महाशिवरात्रि को लेकर व्यापक तैयारी
आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्तादेश जारी कर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया
महाशिवरात्रि के दिन बाबा गरीब नाथ मंदिर सहित जिले के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है तथा कई स्थानों पर जुलूस निकाले जाते हैं बैठक में बताया गया कि दोनों अनुमंडलों में कुल 27 जुलूस प्रस्तावित हैं
जिलाधिकारी ने थाना स्तर पर जुलूसों की समीक्षा करने तथा प्रत्येक जुलूस की पूर्व अनुमति, रूट चार्ट एवं समय-सीमा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा यदि कोई व्यक्ति या समिति डीजे का उपयोग करती पाई जाती है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित स्थल पर समय से उपस्थित रहने तथा विधि-व्यवस्था पर सतत नजर रखने का निर्देश दिया गया
महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले, झांकियां, जुलूस एवं मौत का कुआं जैसे आयोजनों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया