सीतामढ़ी : जिला प्रशासन के तत्वावधान में हलेश्वर स्थान में आयोजित श्री हलेश्वर स्थान महोत्सव–2026 का उद्घाटन जिलाधिकारी रिची पांडेय, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, अपर समाहर्ता संजीव कुमार एवं जिला परिषद अध्यक्ष अदिति कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया मौके पर प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, डीसीएलआर सदर सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे यह आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है
हलेश्वर स्थान महोत्सव–2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग, सीतामढ़ी द्वारा सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्ता से संबंधित कार्यक्रमों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई
शिक्षा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न भक्तिमय एवं आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया गया अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो उठा
इस अवसर पर जिलाधिकारी रिची पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि हलेश्वर स्थान की ऐतिहासिक एवं पौराणिक पहचान न केवल सीतामढ़ी, बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य हो रहा है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है